उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दिल्ली के एम्स से बुधवार को छुट्टी मिल गई। एम्स ने बताया कि उप-राष्ट्रपति धनखड़ को 9 मार्च को हृदय संबंधी बीमारियों के चलते एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में संतोषजनक सुधार हुआ है और उन्हें अगले कुछ दिनों तक पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई है।