उप-राष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने पर PM मोदी ने दी पहली प्रतिक्रिया

उप-राष्ट्रपति के पद से जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर लिखा, "श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उप-राष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।" धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है।