राज्यसभा के सभापति व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सांसद जॉन ब्रिटास को उनके एक लेख के लिए नोटिस भेजा है। ब्रिटास ने 'प्रोपेगेंडा के खतरे' शीर्षक से लिखे लेख में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक भाषण का जवाब दिया था। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "सदन के बाहर व्यक्त विचारों पर नोटिस भेजने का आधार नहीं है।"