उम्मीद है 'बॉर्डर 2' की शूटिंग अगले 2-3 महीने में खत्म हो जाएगी: सनी देओल
मुंबई में अभिनेता सनी देओल ने कहा है, "फिलहाल मैं फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग ही कर रहा हूं। उम्मीद है कि अगले 2-3 महीने में हम शूटिंग खत्म कर देंगे।" सनी ने कहा, "कोशिश है कि अगले वर्ष 26 जनवरी को फिल्म रिलीज़ करें। सभी मेहनत कर रहे हैं, उम्मीद करते हैं कि अच्छी फिल्म बनेगी।"