उम्मीद है कि पीएम मोदी विपक्ष को भरोसे में लेंगे: भारत-कनाडा विवाद को लेकर कांग्रेस
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-कनाडा के विवाद पर विपक्ष को विश्वास में लेंगे। उन्होंने इसे 'बहुत संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दा' बताया। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को लेकर कनाडा के 'बयान' पर भारत ने कनाडा से उच्चायुक्त समेत अपने कई राजनयिकों/अधिकारियों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है।