25 साल तक लगातार चुनाव जीतना आसान नहीं, असाधारण उपलब्धि: पीएम मोदी पर उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बधाई दी है। श्रीनगर में उन्होंने कहा कि 25 साल तक लगातार चुनाव जीतना आसान नहीं और यह मतदाताओं के साथ मज़बूत जुड़ाव को दर्शाता है। बकौल अब्दुल्ला, लगातार जीत का सिलसिला बनाए रखना आधुनिक राजनीति में एक असाधारण उपलब्धि है।