उमर अब्दुल्ला होंगे J&K के अगले मुख्यमंत्री: पिता फारूक
नैशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री उनके बेटे उमर अब्दुल्ला होंगे। मंगलवार को मतगणना के ताज़ा रुझानों में उनकी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। दो सीटों से मैदान में उतरे उमर ने बडगाम सीट जीत ली है और गांदरबल सीट से आगे चल रहे हैं।