ईडी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर बैंक घोटाला मामले को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला से पूछताछ की। नैशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा, "ईडी द्वारा उमर अब्दुल्ला को दिल्ली बुलाना राजनीति का हिस्सा है लेकिन वह सहयोग करेंगे क्योंकि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया...जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करना केंद्र सरकार की आदत बन चुकी है।"