वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर SC के रुख का स्वागत, सुधार कितना होगा देखना होगा: उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है लेकिन इससे कितना सुधार होगा यह देखना होगा। उन्होंने आगे कहा कि इंडिया ब्लॉक इस मुद्दे को लगातार उठाता रहेगा।