उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी के साथ अखिलेश की तस्वीर आई सामने, सपा चीफ ने दी प्रतिक्रिया

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी सदाकत खान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। यादव ने कहा, "यह सोशल मीडिया का समय है...कोई भी आकर फोटो ले लेता है।" सपा ने पूर्व बीजेपी विधायक नीलम करवरिया के पति के साथ खान की तस्वीर शेयर की है।