उम्मीद करता हूं कठोर-से-कठोर सज़ा दी जाएगी: स्वर्ण मंदिर की घटना पर अरविंद केजरीवाल

स्वर्ण मंदिर में शख्स द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "उम्मीद करता हूं जिन लोगों ने भी ऐसा करने के लिए उसको भेजा उन तक प्रशासन जल्दी पहुंचेगा और कठोर-से-कठोर सज़ा दी जाएगी।" उन्होंने आगे कहा, "ये किसी ​साज़िश का हिस्सा हो सकता है, इसकी जांच होनी चाहिए।"