ऐक्टर ईशान खट्टर ने 'कॉफी विद करण सीज़न-7' में अनन्या पांडे के साथ ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए कहा कि फर्क नहीं पड़ता कि किसने ब्रेकअप किया। ईशान ने 'क्या आप अब भी अनन्या के दोस्त हैं?' सवाल पर कहा, "उम्मीद करता हूं...कि वह हमेशा मेरी...दोस्त रहें।" बकौल ईशान, "अनन्या उन बेहद अच्छे लोगों में से हैं...जिन्हें मैं जानता हूं।"