inshorts

उम्मीद है कई उम्मीदवार दावेदारी पेश करेंगे: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 17 अक्टूबर को प्रस्तावित कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर एक न्यूज़ आर्टिकल में लिखा है "नए अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस के पुनरुद्धार की दिशा में एक शुरुआत है जिसकी सख्त ज़रूरत है।" उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि कई उम्मीदवार आगे आकर अपनी दावेदारी पेश करेंगे।" बकौल रिपोर्ट्स, थरूर भी यह चुनाव लड़ सकते हैं।