inshorts

उम्मीद है कि अमरिंदर सिंह पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाला कोई कदम नहीं उठाएंगे: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे कांग्रेस को नुकसान हो। बकौल गहलोत, "उन्होंने अपनी सर्वोच्च क्षमता के अनुरूप...पंजाब की...सेवा की है। हाईकमान को कई बार विधायकों और आमजन से मिले फीडबैक के आधार पर...निर्णय करने पड़ते हैं।"