उम्मीद है पीएम आवास का नाम भी बदलेंगे: राजपथ का नाम 'कर्तव्य पथ' करने के एलान पर महुआ

केंद्र सरकार द्वारा नई दिल्ली के राजपथ (पूर्व में किंग्सवे) और सेंट्रल विस्टा लॉन क्षेत्र का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' करने के एलान पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रतिक्रिया दी है। महुआ ने ट्वीट किया, "वे (केंद्र) राजपथ का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वे नए प्रधानमंत्री आवास का नाम 'किंकर्तव्यविमूढ़ मठ' रखेंगे।"