सिंगर कुमार सानू ने कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में बताया है कि उनका असली नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है। उन्होंने कहा कि उर्दू पर उनकी अच्छी पकड़ के चलते संगीतकार कल्याण जी ने उनका नाम कुमार सानू रखा। सानू ने कहा, "उन्होंने (कल्याण जी) कहा 'तुम गाते हो तो...तुम्हारी उर्दू अच्छी है, बात करते हो तो लगता है बंगाली हो।"