इन्फ्लुएंसर-मॉडल उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एयरपोर्ट पर अपना चेहरा छिपाती नज़र आ रही हैं। आमतौर पर एयरपोर्ट से निकलते समय उर्फी जमकर पोज़ देती हैं लेकिन इसबार ऐसा नहीं हुआ। दरअसल, उर्फी लंबे समय से चेहरे की एलर्जी से परेशान हैं और एयरपोर्ट वाले वीडियो में भी उनका चेहरा लाल दिख रहा है।