उर्फी ने कास्टिंग डायरेक्टर पर लगाया लड़कियों से संबंध बनाने को कहने का आरोप, शेयर की चैट

'बिग बॉस ओटीटी' की प्रतियोगी उर्फी जावेद ने कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद अफरीदी पर लड़कियों से यौन संबंध बनाने की मांग करने का आरोप लगाया है। ओबेद द्वारा काम का भुगतान ना करने के बाद उर्फी ने उनसे अपनी बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए। उन्होंने अपने पोस्ट के बाद उनसे संपर्क करने वाली लड़कियों से बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।