inshorts

उर्मिला मातोंडकर और भाग्यश्री पर क्रश था, उनकी सारी फिल्में देखी हैं: विजय देवरकोंडा

अभिनेता विजय देवरकोंडा ने कहा है कि जब वह छोटे थे तब उनका अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और भाग्यश्री पर क्रश था। उन्होंने कहा, "मैं उर्मिला मैम के साथ-साथ भाग्यश्री मैम का भी बहुत बड़ा फैन हूं और मैंने उनकी सारी फिल्में देखी हैं...मेरा अब भी उन पर थोड़ा क्रश है।" बकौल विजय, उन्हें कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा भी पसंद हैं।