उर्वशी रौतेला ने नसीम शाह के बयान के बाद दी सफाई, कहा- मेरी टीम ने शेयर किए थे वीडियो

ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने वायरल एडिटेड वीडियो पर पाकिस्तानी पेसर नसीम शाह के बयान 'पता नहीं उर्वशी कौन है' के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी में सफाई दी है। उन्होंने लिखा, "कुछ दिनों पहले...मेरी टीम ने फैन द्वारा बनाए गए कुछ वीडियोज़...इसमें मौजूद लोगों की जानकारी के बिना शेयर किए थे। मीडिया से अनुरोध है कि इस पर खबर न बनाए।"