उर्वशी रौतेला ने विवादों के बीच ऋषभ पंत को कहा 'सॉरी', वीडियो सामने आया

'इंस्टेंट बॉलीवुड' द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को हालिया विवाद के बीच ऋषभ पंत को 'सॉरी' कहते सुना जा सकता है। उर्वशी ने इससे पहले एक वायरल इंटरव्यू में दावा किया था कि पंत उनसे दिल्ली में मिलना चाहते थे। पंत ने इसे 'झूठ' बताते हुए उर्वशी से उनका पीछा छोड़ने का आग्रह किया था।