ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में दिवंगत ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "वो समय वास्तव में बहुत मुश्किल था। हर किसी ने मुझे लेकर धारणाएं बनाईं, अनाप-शनाप बातें कीं। असल में दुख या अफसोस करने का समय तो मुझे मिला ही नहीं। मैं तो शोक तक नहीं मना पाई।"