उसे यूपी भेज दो...यहां ऐसों का इलाज अच्छे से किया जाता हैः औरंगज़ेब विवाद पर CM योगी

औरंगज़ेब की तारीफ करने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, "जो व्यक्ति औरंगज़ेब को अपना नायक मान रहा हो क्या उसे भारत में रहने का अधिकार होना चाहिए?।" उन्होंने आगे कहा, "उस कमबख्त को निकालो पार्टी से और एक बार यूपी भेज दिजिए बाकी उपचार हम करा लेंगे।"