आर्ट क्यूरेटर श्वेतांबरी सोनी से गुपचुप शादी करने पर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने कहा है, "मेरा और श्वेता का रिश्ता कोई प्यार का पागलपन नहीं...बल्कि एक संतोषजनक, खुश रिश्ता है।" बकौल भट्ट, शादी को लेकर उनके बच्चों के सहज होने तक वह इसके बारे में बात नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा, "अब उनके बच्चे इसे लेकर सहज हैं।"