उसने मेरे घर के गेट से शादी कर ली थी: रणबीर कपूर ने शेयर किया क्रेज़ी फैन का किस्सा

रणबीर कपूर ने एक किस्सा सुनाते हुए बताया है कि कुछ वर्षों पहले एक क्रेज़ी फैन एक पंडित के साथ आई और वह उनके घर के गेट से शादी कर चली गई। रणबीर ने कहा, "मेरे वॉचमैन ने मुझे यह बताया...गेट पर फूल और टीके थे।" उन्होंने कहा, "मैं अपनी पहली पत्नी (फैन) से कभी नहीं मिला...मैं उससे मिलना चाहूंगा।"