उसने कहा 'लगा कि कोई पुरुष है': विमान में कमर पकड़ने वाले कारोबारी को लेकर टीवी ऐक्ट्रेस

गाज़ियाबाद (यूपी) के एक बिज़नेसमैन पर दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में कमर पकड़ने का आरोप लगाने वाली टीवी अभिनेत्री ने ईटाइम्स से कहा है, "मेरे विरोध करने पर उसने कहा- 'मुझे लगा...कि कोई पुरुष सह-यात्री है'।" बकौल अभिनेत्री, उसके परिवार ने शिकायत वापस लेने के लिए उनसे संपर्क किया था और उन्हें डर है कि कोई दोबारा उनके घर आ सकता है।