टीवी ऐक्ट्रेस अदिति मलिक ने इंस्टाग्राम पर बताया है, "मेरा नन्हा एकबीर...जिसे आज तक कभी बुखार नहीं हुआ...एक सुबह उठने पर उसे 102°F बुखार था...उसका और मेरी घरेलू सहायिका का टेस्ट पॉज़िटिव आया।" उन्होंने आगे कहा, "जब बच्चा मां के गर्भ में होता है...लड़ाई तब से ही शुरू हो जाती है...और हां, बच्चे हमारी सोच से अधिक मज़बूत होते हैं।"