अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा है कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने फिल्म 'उड़ता पंजाब' (2016) में बिहारी लड़की का किरदार निभाने की तैयारी में उनकी मदद की थी। आलिया ने कहा, "उन्होंने मुझे वहां के लोगों की तरह बैठना, चलना और बोलना सिखाया। कई ऐक्टिंग कार्यशालाएं कराईं...जिसमें शरीर को ढ़ीला छोड़ना, चेहरे के अलग-अलग भावों को बारीकी से सिखाया।"