inshorts

उड़िया ऐक्ट्रेस झरना दास का 77 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

दिग्गज उड़िया ऐक्ट्रेस झरना दास का गुरुवार रात को उनके घर पर निधन हो गया। 77 वर्षीय ऐक्ट्रेस उम्र संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं। 'नारी', 'श्री जगन्नाथ' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताते हुए कहा, "उड़िया फिल्म इंडस्ट्री में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।"