ऋतिक की बहन ने झेला है सर्वाइकल कैंसर, ब्रेन TB व लिवर डिज़ीज़, पिता बोले- उससे सीखता हूं

अभिनेता ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने बचपन से कई बीमारियों का सामना किया है। उनके पिता व फिल्ममेकर राकेश रोशन ने कहा कि बेटी सुनैना ने सर्वाइकल कैंसर, फैटी लिवर और ब्रेन टीबी जैसी बीमारियों का सामना किया। उन्होंने कहा, "सुनैना ने अपनी ज़िंदगी के मुश्किल समय में कभी हार नहीं मानी और उससे मैंने काफी कुछ सीखा है।"