ऐक्टर ऋतिक रोशन ने फिल्म 'वॉर 2' की असफलता पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "फिल्म में कबीर का किरदार निभाना बहुत मज़ेदार और कंफर्टेबल था।" उन्होंने लिखा, "हर फिल्म एक टॉर्चर और आघात नहीं होती और कभी-कभी उस पल और ऐक्टिंग को एंजॉय करना ही काफी है।"