अभिनेता ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन का 73 साल की उम्र में वर्कआउट करने का वीडियो वायरल हुआ है। लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने वर्कआउट शुरू किया है। एक वीडियो में वह बिना किसी मशीन के एक्सरसाइज़ करती दिखीं जबकि दूसरे में केटलबेल उठाकर ट्रेनिंग करती नज़र आईं। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके फिटनेस को इंस्पिरेशन बताया है।