ऋतिक रोशन लंगड़ाते हुए वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखे, सामने आया वीडियो
बॉलीवुड ऐक्टर ऋतिक रोशन का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है जिसमें वह चोटिल हालत में वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखे। ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल की बर्थडे पार्टी में स्पॉट हुए ऋतिक पैपराज़ी से बातचीत किए बिना सीधे कार की ओर बढ़ते दिखे। उनके वीडियो पर फैन्स ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है।