ऋतिक की कथित गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद ने उनके परिवार के साथ किया लंच, सामने आई तस्वीर

अभिनेता ऋतिक रोशन की कथित गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद ने रविवार को उनके परिवार के साथ लंच किया और ऋतिक के चाचा राजेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर शेयर की। सबा ने इस पर कमेंट किया, "सबसे अच्छा रविवार।" पिछले दिनों ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुज़ैन खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में सबा की परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया था।