अभिनेता ऋतिक रोशन के 48वें जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म 'विक्रम वेधा' के निर्माताओं ने 'वेधा' के रूप में ऋतिक रोशन का पहला लुक साझा किया। यह फिल्म ऐक्टर आर. माधवन और विजय सेतुपति की तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' की रीमेक है। ऋतिक इस फिल्म में सैफ अली खान और राधिका आप्टे के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे।