अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा कि अगर उन्हें ऐक्टर ऋतिक रोशन के साथ कोई फिल्म ऑफर होती है तो वह घबरा जाएंगे। उन्होंने कहा, "मैं ऋतिक को बतौर ऐक्शन हीरो और एक डांसर के रूप में बेहद पसंद करता हूं...इसलिए बहुत नर्वस हो जाऊंगा।" बकौल ऐक्टर, "मैं उन्हें कहूंगा...थोड़ा 'हैदर' जैसा कुछ कर लें क्योंकि वह मेरा कंफर्ट ज़ोन है।"