सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी के रिसेप्शन का 45 साल पुराना कार्ड वायरल हो गया है। कार्ड में वेन्यू के नाम पर आर.के. स्टूडियो और दर्शनाभिलाषियों में शम्मी कपूर, शशि कपूर, प्रेमनाथ और रणधीर कपूर जैसे बड़े नाम शामिल थे। गौरतलब है, नीतू और ऋषि की शादी 1980 को हुई थी।