निर्देशक कुणाल कोहली ने एक पॉडकास्ट में फिल्म 'हम तुम' में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के रोल को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "जब मैंने ऋषि को फिल्म में उनकी भूमिका बताई थी तो उन्होंने कहा कि वह यह नहीं कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "क्या है? बकवास है। 7 तो सीन्स दिए तूने मेरे को, मुझे नहीं करना।"