अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने बताया है कि ऋषि कपूर को अपनी अंग्रेज़ी भाषा पर बहुत गर्व था क्योंकि उन्हें लगता था कि उनके आसपास के लोग अंग्रेज़ी भाषा से अच्छी तरह वाकिफ नहीं हैं। उन्होंने बताया, "मैं उनसे कहती थी सुनो, तुम 10वीं फेल हो, मैं ग्रैजुएट हूं। ऋषि ने अपनी 10वीं की पढ़ाई भी पूरी नहीं की थी।"