ऋषिकेश में स्कूटर पर घूमती दिखीं रवीना टंडन, कहती दिखीं- हर हर गंगे; लोगों ने की तारीफ
ऋषिकेश में स्कूटर पर अभिनेत्री रवीना टंडन घूमती दिखीं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्कूटर राइड के दौरान रवीना ने मां गंगा का आशीर्वाद लिया और उन्होंने जोर-जोर से 'हर हर गंगे' के जयकारे भी लगाए। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने रवीना की सादगी की तारीफ की है। कई यूज़र्स ने लिखा, "जय गंगे।"