ऋषभ पंत ने IPL 2026 में लिए 9 DRS, सभी के सभी रहे असफल
क्रिकबज़ के मुताबिक, आईपीएल-2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान रहे ऋषभ पंत ने कुल 9 बार डीआरएस का इस्तेमाल किया था जिसमें उन्होंने बतौर फील्डिंग कप्तान 8 बार डीआरएस लिया। बकौल क्रिकबज़, ऋषभ के सभी रिव्यू असफल रहे थे। आईपीएल-2026 में एलएसजी ने 14 मैचों में से केवल 4 मैच जीते और अंकतालिका में आखिरी स्थान पर रही।