आईपीएल-2026 के पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रहने के बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी छोड़ दी है। LSG ने बयान जारी कर कहा, "ऋषभ ने कप्तानी की ज़िम्मेदारियों से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया था...जिसे फ्रेंचाइज़ी ने स्वीकार कर लिया है।" आईपीएल ऑक्शन में LSG ने पंत को ₹27 करोड़ में खरीदा था।