दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की 70वीं जयंती पर उनकी नातिन समारा ने रविवार को उनके साथ अपने बचपन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें उनकी मां रिद्धिमा कपूर साहनी भी नज़र आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "दुनिया के सबसे अच्छे नाना को जन्मदिन की बधाई...हम आपको हर दिन बहुत याद करते हैं...और हम सभी आपसे प्यार करते हैं।"