म्यूज़िक कंपोज़र ए.आर. रहमान की बेटी खतीजा ने ऑडियो इंजीनियर रियासदीन के साथ सगाई की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर को टैग कर दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''आप सबको ये बेहद खुशी से बताना चाहती हूं कि मेरी सगाई 29 दिसंबर 2021 को मेरे जन्मदिन के अवसर पर मेरे परिवार की उपस्थिती में हो गई है।''