एंजेलिना जोली की पूर्व कंपनी ने ब्रैड पिट के खिलाफ दायर किया $250 मिलियन का मुकदमा

'पेज सिक्स' के अनुसार, एंजेलिना जोली व ब्रैड पिट द्वारा खरीदी गई एक फ्रेंच वाइनरी के विवाद को लेकर एंजेलिना की पूर्व कंपनी ने पिट के खिलाफ $250-मिलियन का मुकदमा दायर किया है। इसमें वाइनरी पर 'कब्ज़े' के लिए पिट द्वारा अभियान चलाने का दावा किया है। एंजेलिना वाइनरी को लेकर पिट द्वारा दर्ज मुकदमा जुलाई में जीत चुकी हैं।