inshorts

एंडोमीट्रियोसिस के कारण ऐक्ट्रेस एमी शुमर का गर्भाशय और अपेंडिक्स हटाया गया

अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन और ऐक्ट्रेस एमी शुमर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि एंडोमीट्रियोसिस के कारण उनके गर्भाशय (यूटेरस) और अपेंडिक्स को हटा दिया गया। 40-वर्षीय ऐक्ट्रेस ने बताया, "डॉक्टर्स को एंडोमीट्रियोसिस के 30 स्पॉट मिले जो हटा दिए गए, एंडोमीट्रियोसिस ने मेरी अपेंडिक्स पर हमला किया था इसलिए डॉक्टर्स ने उसे भी हटा दिया।"