हैदराबाद में एआईएमआईएम पार्षद गयासुद्दीन मोहम्मद पर पुलिसकर्मियों को धमकाने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप में केस दर्ज हुआ है। दरअसल, पुलिसकर्मी भोलाकपुर (मुशीराबाद) में रात में खुली दुकान बंद करवाने पहुंचे थे। सामने आए एक वीडियो में गयासुद्दीन पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर कह रहे हैं, "बोला था न रमज़ान में इलाके में मत आना।"