सिंगर-कंपोज़र एआर रहमान के बेटे एआर अमीन ने लग्ज़री घड़ियां बनाने वाली स्विस कंपनी रिचर्ड मिल की घड़ी पहनकर चेन्नई में सिंगर एड शीरन से मुलाकात की। क्रोनो24 वेबसाइट के मुताबिक, अमीन ने आरएम 65-01 स्प्लिट सेकेंड क्रोनोग्राफ टाइटेनियम घड़ी पहनी थी जिसकी कीमत ₹3.2 करोड़ है। यह मोटरस्पोर्ट-इंस्पायर्ड वॉच है जिसमें 60 घंटे से अधिक का पावर रिज़र्व है।