एआर रहमान पर लगा 'रोजा' में ग्रीक कंपोज़र के 1989 के गाने की नकल करने का आरोप
म्यूज़िक कंपोज़र एआर रहमान बॉलीवुड में 'सांप्रदायिक वजह' से काम कम मिलने वाली टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। अब रहमान पर आरोप लगा है कि 1992 की फिल्म 'रोजा' का गाना 'पुधु वेल्लाई मझाई' ग्रीक कंपोज़र यैनी के 1989 के गाने 'क्वायट मैन' से मिलता-जुलता है। इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं।