सिंगर सोनू निगम ने एक इंटरव्यू में कहा है कि संगीतकार एआर रहमान 'बहुत प्रशिक्षित' गायक नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज़ में बहुत अच्छा सुर है। सोनू ने कहा, "वह एक महान संगीतकार हैं।" उन्होंने कहा, "उनकी (रहमान) आवाज़ भले ही शानदार न हो लेकिन वह हमेशा सुर में रहते हैं क्योंकि वह एआर रहमान हैं।"